चाईबासा, अप्रैल 16 -- चाईबासा, संवाददाता। मुफस्सिल में तालाब में ट्रैक्टर गिरने और उससे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में राजनगर थाना अंतर्गत बालीडी गांव निवासी 23 वर्षीय चालक समीर बारला और इस गांव के 15 वर्षीय परमेश्वर तियु शामिल हैँ। घटना बुधवार को सुबह लगभग 11.45 बजे की है। दोनों ट्रैक्टर का सर्विसिंग कराने के लिए बुधवार को चाईबासा आए हुए थे। लौटने के क्रम में मुफस्सिल थाना अंतर्गत पमपडा गांव के पास ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से तालाब में जा गिरा। इससे दोनों ट्रैक्टर से दब गए। दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलती है आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को तालाब से बाहर निकल गया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर तालाब में गिरने और उसे दब जाने से दो लोगों की मौत इसके बाद घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी...