चाईबासा, जून 5 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत पांड्रासाली स्टेशन चौक निवासी सोनेन तांती ने घर से नकदी व मोबाइल की चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। मुफस्सिल थाना में 3 जून 2026 को दर्ज मामले में बताया गया है कि सोनेन तांती स्टेशन चौक में राजेश बानरा के घर में भाड़े पर रहता है। 3 जून को सुबह कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। मोबाइल और 15 हजार रुपये गायब पाया। इसके बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। यह भी पढ़ें- फार्म हाउस से सामान चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...