चाईबासा, मार्च 14 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरकेला गांव निवासी 19 वर्षीय गणेश बोइपाई की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद बुधवार की रात उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात मृतक के घर में लकड़ी के चूल्हे में खाना बन रहा था। परिजनों ने बताया कि मृतक को इसे मिर्गी की शिकायत थी। अचानक वह चूल्हा में गिर गया, जिससे गंभीर रूप से झुलस गया। बुधवार को देर रात ही उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...