मुन्शी गांव में प्रवासी मिलन सम्मेलन में खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की रही धूम
विकासनगर, जून 7 -- पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति मुन्शी गांव की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रवासी मिलन सम्मेलन के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और प्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। सम्मेलन के दौरान मेहंदी, रासौ, जगाबाजी, रस्सीकूद, कुर्सी दौड़, तैराकी सहित अन्य खेलों तथा योग और प्राणायाम गतिविधियों का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में महिलाओं (रंईठुडियों) वर्ग में विन्द्रा देवी ने प्रथम, रीना देवी ने द्वितीय और अनामिका देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दियांठूणियों वर्ग में मंजू देवी प्रथम, बामो देवी द्वितीय और सीमा देवी तृतीय स्थान पर रहीं। तैराकी प्रतियोगिता में कृष्णा तोमर ने पहला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.