गोड्डा, जनवरी 13 -- मेहरमा, एक संवाददाता। गोड्डा की बेटी भाजपा नेत्री मुन्नी झा को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित इंटरनेशनल ह्यूमन राइट एवं क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के 11वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय गौरव सम्मान नेशनल अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है|सनद रहे कि श्रीमती झा मूलतः इसी जिले की वासी हैं। जिनका सदर प्रखंड के वैशाढ़ी एवं ठाकुरगंगटी प्रखंड के ताजकित्ता से संबंध है। ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल थे। जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद के सी त्यागी, नैनीताल हाई कोर्ट के न्यायाधीश लोकपाल सिंह, कंज्यूमर कोर्ट नई दिल्ली के जिला जज डॉ राजेंद्र धर,दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर आईपीए...