सिमडेगा, फरवरी 14 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। जलडेगा गांगूटोली में शुक्रवार को मुन्ना हॉकी प्रतियोगिता का समापन किया गया। आरसी बालक मवि खेल मैदान में चार दिवसीय मुन्ना हॉकी टूर्नामेंट का समापन पारितोषिक वितरण के साथ किया गया। जिसमें प्रथम स्थान डोड़मा ए को, द्वितीय स्थान पर रेंगारी को मिला। मौक़े पर प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रुप में विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, अर्जुन होरो ने विजेता टीम को उपहार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल बीस टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में एम्पायर की भूमिका जोहन बंधन, संजय ने निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल समिति के अध्यक्ष केलेमेन्ट किड़ो, फा अजीत सोरेंग, फा जेबियर, फा सुनिल, फा फेलिक्स, अनिल बागे का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.