मधुबनी, अगस्त 29 -- बाबूबरही । तिरहुता बलानशेर गांव में मारपीट के बाद मुन्ना राउत की मौत मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपित वेद प्रकाश राउत को गिरफ्तार किया। उसे अंधरामठ से पकड़ा गया। बताया गया कि वह सिर मुंडवाकर मास्क लगाए नेपाल बॉर्डर के पास छिपा था। 15 अगस्त की मारपीट में मुन्ना समेत तीन लोग घायल हुए थे। इलाज के दौरान 16 अगस्त को मुन्ना की मौत हुई थी। मामले में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरहुता बलानशेर गांव में मारपीट घटना के बाद मुन्ना राउत की मौत के मामले में शनिवार को आरोपित वेद प्रकाश राउत पुलिस के हत्थे चढ़े। यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में अधेड़ की हत्या मामले में 17 पर प्राथमिकी पुलिस वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अंधरामठ से गिरफ्तार किया है। सिर मुंडवा कर मास्क लगा कर नेपाल बॉर्डर में छुप क...