पूर्णिया, फरवरी 16 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। पिछले दिनों थाना क्षेत्र के एनएच-107 से पिपरा जाने वाली सड़क पर मुन्ना चौक के समीप सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान उसके परिजनों ने कर ली है। मृतक की पहचान अररिया जिले के लहरेटा गांव निवासी राधेश्याम पासवान का पुत्र दिनेश पासवान के रूप में हुई है। मृतक के भाई सुमन कुमार ने बताया कि दिनेश पासवान पिछले 20 जनवरी से मोहनिया गांव में रह रहा था। वहां उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिसकी देखभाल के सिलसिले में वह आया था और साथ ही मजदूरी का काम भी करता था। उन्होंने बताया कि दिनेश छह भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई या किसी अन्य कारण से। ज्ञात हो कि बीते 13 फरवरी को स्थानीय ग्रामीणों की सूच...