आगरा, जनवरी 5 -- मनरेगा योजना के नाम में किये गए बदलाव समेत संशोधनों के खिलाफ कांग्रेस मनरेगा बचाओ संग्राम के जरिए गांव-गांव में लोगों को जोड़कर आंदोलन को आगे बढ़ाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय हाईकमान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेंटी ने कासगंज समेत जिले वार जिला समन्वयक बनाए हैं। कासगंज जनपद के लिए एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत को जिला समन्वयक मनरेगा बचाओ संग्राम में जिला कांग्रेस व फ्रंटल संगठनों के कार्यक्रमों में सहयोग करने का काम करेंगे। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की ओर से पत्र जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...