मुनेंद्र को रिहा करने की मांग
नोएडा, जून 11 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क थाना पुलिस द्वारा रंगदारी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए मुनेंद्र व उसके भाई नरेंद्र का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी और भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार भाटी ने बताया कि गढ़ी समस्तीपुर गांव निवासी मुनेंद्र और नरेंद्र पर लगाए गए मुकदमे झूठे हैं। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर बिना शर्त दोनों भाइयों को जेल से रिहाई कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 10 दिन के अंदर बिना शर्त मुनेंद्र और उसके भाई को रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। गांव-गांव जाकर पुलिस के खिलाफ मुहिम चलाकर ग्रामीणों को जागरुक किया जाएगा। इसके बाद धरना-प्रदर्शन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.