औरैया, अक्टूबर 4 -- औरैया, संवाददाता। स्तंभकार, पत्रकार और इतिहासकार मुनीश त्रिपाठी को औरैया हिंदी प्रोत्साहन निधि की ओर से साहित्य भूषण सम्मान प्रदान किया गया। शहर के भारतीय विद्यालय में आयोजित समारोह में साहित्य और इतिहास लेखन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।मुनीश त्रिपाठी इससे पहले उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का केएम मुंशी पुरस्कार, जिला प्रशासन का औरैया रत्न और इटावा हिंदी सेवा साहित्य निधि का बेदम वारसी सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने 'विभाजन की त्रासदी', 'भरतपुर का सूरजमल', 'द लाइन विच डिवाइडेड भारत', 'आंबेडकर, हिंदुत्व और भारत' तथा 'महापराक्रमी महाराजा सूरजमल' पुस्तकों का लेखन किया है। समारोह में गुजरात के आनंद से प्रोफेसर दिलीप नेहरा, राजस्थान के झालावाड़ से प्रोफेसर डॉ. प्रणव देव, बेंगलुरु के डॉ. रिय...