गिरडीह, अप्रैल 16 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर मधुबन में साधु संतों का समागम हो रहा है। बुधवार को आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणेता मुनि प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मुनि श्री की आगवानी श्रद्धालुओं द्वारा भव्य तरीके से गाजे बाजे के साथ की गई। साधु संतों के स्वागत में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बताया जाता है कि जैन धर्मावलंबियों का आस्था का केंद्र सम्मेदशिखर मधुबन साधु संतों के आगमन के साथ गुलजार हो उठा है। आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि प्रमाण सागर जी महाराज के मंगल प्रवेश के बाद मधुबन में भक्ति की बयार बह रही है। यह भी पढ़ें- श्री सम्मेद शिखरजी में मुनि संघ का हुआ मंगल प्रवेश मध्यप्रदेश, छत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.