देहरादून, अप्रैल 7 -- ऋषिकेश। ऑपरेशन प्रहार के तहत मुनि की रेती पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप से 60 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। मामले में बिजनौर के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने शराब तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तस्करी में इस्तेमाल वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस गूलर पुल के पास इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान और एसएसआई योगेश पांडे की टीम चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप को रोका। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से अंग्रेजी शराब की 60 पेटियां बरामद हुई हैं। जो चंडीगढ़ मार्का की है। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 50 हजार से अधिक आंकी गई है। आरोपियों की पहचान सोनू और निपेंद्र के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे यह शराब...