रिषिकेष, मई 2 -- टिहरी जिले में चारधाम यात्रा रूट पर किसी भी स्थिति में पुलिस के फौरन पहुंचने के लिए 11 पेट्रोलिंग बाइकों को एसएसपी श्वेता चौबे ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि इससे आपात स्थिति से निपटने के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा में मदद होगी। शनिवार को मुनिकीरेती में गंगोत्री नेशलन हाईवे स्थित भद्रकाली में पूजा-अर्चना के बाद एसएसपी ने बाइकों को विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। बताया कि पांच बाइक निजी कंपनी ने सीएसआर फंड और छह बाइक पुलिस मुख्यालय से यात्रा ड्यूटी के लिए मिली है। यह बाइक अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं, जिनमें हूटर, माइक और इमरजेंसी लाइट की सुविधा है। यह भी पढ़ें- जिले की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, थानों को मिलीं 6 नई पीआरबी एसएसपी ने बताय कि टिहरी जिले से होकर गुजरने वाले किसी भी यात्री को दिक्क...