रिषिकेष, मार्च 9 -- टिहरी झील महोत्सव के तहत सोमवार को काइट (पतंग) फेस्टिवल का शुभारंभ टिहरी डीएम नितिका खंडेलवाल ने किया। उन्होंने महोत्सव में पतंग उड़ाते हुए स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को भी पतंगों का वितरण किया। आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों को उड़ाने के साथ ही बच्चों में महोत्सव को लेकर खासा उत्साह भी दिखा। मुनिकीरेती स्थित खारास्रोत में काइट फेस्टिवल में डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर टिहरी झील महोत्सव में जिले के सभी हिस्सों को जोड़ा गया है। पुरानी टिहरी शहर की यादों को समाहित करते हुए देव डोलियों का संगम कराने का प्रयास भी किया है। जनपद में महत्वपूर्ण ट्रैक रूटों के उपयोग और राज्य की संस्कृति को संरक्षित करने का प्रयास इस महोत्सव के माध्यम से किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने टिहरी झील ...