रिषिकेष, जून 25 -- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, छोटे व्यापारियों एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के तहत उपलब्ध ऋण सुविधाओं, डिजिटल भुगतान एवं पुनर्भुगतान संबंधी जानकारी दी गई। बैंक अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों को योजना से जुड़ने की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार के बारे में विस्तार से बताया। शिविर के दौरान पात्र रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं एवं छोटे व्यापारियों के आवेदन संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। उन्हें स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।इस यह भी पढ़ें- पीएम स्वनिधि योजना के छह वर...