रामपुर, जून 8 -- रामपुर। मोटे मुनाफे के लालच देकर छात्र के मोबाइल पर कंपनी का लिंक भेजकर रकम लगाने को कहा। लालच दिया कि कहे अनुसार रकम लगाने पर उसे मोटा मुनाफा होगा। लालच में आकर छात्र ने अपने पिता के एकाउंट से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रकम लगानी शुरू कर दी। शुरु में कुछ रकम मिली तो छात्र का लालच बढ़ गया और उसने कई बार में करीब साढ़े पांच लाख रुपये अपने पिता के खाते से उस कंपनी में लगा दिए। बाद में यह रकम उसे वापस नहीं मिली। साइबर ठगी की जानकारी होने पर युवक के होश उड़ गए। उसने साइबर थाने में एक महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीनगर ज्वालानगर निवासी मयंक का कहना है कि वह अपने पिता दयाशंकर के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। मयंक का कहना है कि उसके इंस्ट्राग्राम पर क्रिप्टो ट्रेडि...