रुद्रपुर, सितम्बर 16 -- रुद्रपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग में बड़े मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने खाते से 3.96 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में फौजी मटकोटा निवासी ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आठ सितंबर को मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई और उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग संबंधी जानकारी देते हुए उसको झांसे में ले लिया। थोड़ी देर बाद खाते से 3.96 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके बाद जब उसने कॉलर को फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...