सहारनपुर, जून 29 -- सहारनपुर, संवाददाता। एक कारोबारी को व्यापार में भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर अपराधियों ने खोली गई फर्जी फर्म में एक करोड़, 31 लाख से अधिक की रकम जमा करवा ली। फर्जीवाडे का पता लगने पर कारोबारी ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के करीब 20 खाते खंगाल सीज किये। मगर इससे पूर्व ही कारोबारी की लगवाई गई रकम आगे खातों में ट्रांसफर कराई जा चुकी थी। पुलिस ने एक आरोपी के खाते और मोबाइल को ट्रेस कर दोनों आरोपियों को जनपद गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से फर्जीवाडे में इस्तेमाल की गई काफी सामग्री भी मिली है। गैंग से जुड़े एक शातिर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, नगदी बरामद नहीं हुई है。

एसपी सिटी का बयान एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के बेहट...