मुनाफे का झांसा देकर 30 लाख रुपये ठगे
गाज़ियाबाद, मई 8 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त व्यक्ति से 30 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओरा कायमेरा सोसाइटी में रहने वाले हरिविलास सिंह ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर बताया कि पहले से उनके डीमैट अकाउंट में कुछ शेयर थे। शेयर बाजार में हो रहे नुकसान को लेकर वह इंटरनेट पर जानकारी खोजते रहते थे। इसी दौरान उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया गया।
व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ना ग्रुप के एडमिन खुद को निवेश सलाहकार बताते थे। आरोपियों ने अपने नाम शुभंकर शर्मा व कौस्तुभ टैंकसाले बताए और मोबाइल नंबर भी साझा किए। ग्रुप में शेयर खरीदने और बेचने की सलाह दी जाती थी। शुरुआत में बताए गए शेयरों में मुनाफा भी हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.