गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने खोड़ा में रहने वाले एक बुजुर्ग से 23.33 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उनसे आठ बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले सुरेश चंद्र शेखर सेवानिवृत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते 25 नवंबर को प्रोफेसर प्रेम प्रकाश वर्मा ने वीआईपी आठ नाम का एक ग्रुप बनाया। प्रेम ने ग्रुप के हर सदस्य को हर हफ्ते 20 से 30 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का आश्वासन दिया। 23 दिसंबर को उन्हें भी खाता खोलने के लिए लिंक शेयर किया और ट्रेडिंग के लिए प्रेरित किया। उनके बताए गए बैंक खातों में वह कहे अनुसार रुपये ट्रांसफर करते रहे। जनवरी तक उन्होंने कई बार में 23.33 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। वेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.