गुड़गांव, अगस्त 25 -- -रकम निकालने के नाम पर मांगी ब्रोकरेज फीस,मामला दर्ज फरीदाबाद,संवाददाता। साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक व्यक्ति से 9 लाख 85 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर रोजाना पांच प्रतिशत मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद फर्जी ट्रेडिंग खाता खुलवाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। खाते में करीब 52 लाख रुपये की राशि दिखाकर पीड़ित को विश्वास में लिया गया, लेकिन रकम निकालने का प्रयास करने पर ठगी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है。

शिकायत का विवरण सेक्टर-29 निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो जुलाई को उन्हें जी 1-10 स्ट्रेटेजिक वेल्थ सोसाइटी नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में शेयर ट्रेडि...