सोनभद्र, मई 9 -- अनपरा, हिन्दुस्तान संवाद। मुनाफे की लालच और बैंगलोर पुलिस से बचने के नाम पर एक युवक 19.40 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने अनपरा थाने में तहरीर दी है। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। अनपरा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर औड़ी निवासी सलीम ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि एक फोन नंबर से कॉल आया। उक्त व्यक्ति ने कहा कि आपके नाम का एकाउंट हमारे यहां दर्ज है। उसमें आपने 17 हजार रुपये जमा किए हैं, जो अब बढ़कर 19 हजार रुपये हो गए हैं। इसको आप कुछ पैसे जमा कर चालू कर सकते हैं। इसके कारण आपको दो से तीन गुना पैसे मिलेंगे। मुनाफे के लालच में मैंने चार किस्तों में 10-20 हजार वहीं 2 अप्रैल को 6 लाख, 9 अप्रैल को 5 लाख संबंधित के खाते में ट्रांसफार्मर कर दिया। इसी बीच उक्त व्यक्ति का फोन आ...