मुनाफा कम, फिर भी डिमांड में अडानी का यह शेयर, 500 रुपये के करीब जाएगा भाव?
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- गौतम अडानी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जून तिमाही के दौरान मुनाफा 36.6 प्रतिशत घटकर 660 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, निवेशकों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा और नतीजे के बाद कंपनी के शेयर बुधवार को डिमांड में आ गए। वहीं, ब्रोकरेज भी शेयर को लेकर बुलिश हैं।क्या है शेयर प्राइस और टारगेट? अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड के शेयर बुधवार को बीएसई पर 2.05% बढ़कर 435.05 रुपये पर बंद हुए। वहीं, इंट्रा-डे में शेयर की कीमत 442.50 रुपये तक पहुंच गई। शेयर को लेकर ब्रोकरेज एलारा सिक्योरिटीज ने बाय रेटिंग दी है। इसके साथ ही शेयर के लिए टारगेट प्राइस 494 रुपये तय किया है। यह भी पढ़ें- अडानी की कंपनी को Rs.1160 करोड़ का घाटा, एक सैटलमेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.