झांसी, दिसम्बर 3 -- कलेक्ट्रेट के चैम्बर में जिला निर्वाचन अधिकारी मृदुल चौधरी ने बैठक की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि मुनादी के जरिए मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। लोगों को बताया जाए कि मृतक और शिफ्टेड वोटों की जानकारी अपडेट रहे। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बताया कि संशोधन तिथियां के अनुसार 11 दिसम्बर 2025 तक गणना अवधि निर्धारित की गई है। मतदेय स्थलों का संभाजन भी 11 दिसम्बर, 2025 तक किया जाएगा। फिर 12 दिसंबर से 15 दिसंबर, 2025 तक कंट्रोल टेबल का अद्यतनीकरण व आलेख्य नामावली की तैयारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर, 2025 को निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन होगा। 16 दिसम्बर, 2025 से 15 जनवरी, 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.