लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- खमरिया, संवाददाता। पुलिस और नागरिकों के लिए सिरदर्द बने शातिर चोर को डीएम की अनुमति के बाद जिला बदर कर दिया गया। खमरिया थाना पुलिस ने डुग्गी लगाकर लोगों को इस बाबत जानकारी दी। जिला बदर चोर की शिनाख्त के लिए पुलिस ने मुनादी के दौरान उसे भी साथ रखा। खमरिया थाना क्षेत्र के ईश्वरापुरवा मजरा बेहटा निवासी शातिर चोर मोहम्मद यार पुत्र मोबीन चोरी की कई वारदातों में लिप्त था। मोहम्मद यार अक्सर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता और छिप जाता। जिससे न केवल आम नागरिक बल्कि पुलिस भी तंग थी। मोहम्मद यार की नकेल कसने के लिए खमरिया पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई प्रचलित की। डीएम ने मोहम्मद यार को जिला बदर करने की अनुमति दे दी। जिसके बाद उप निरीक्षक उदयभान उपाध्याय मोहम्मद यार को लेकर गांव पहुंचे। मोहम्मद यार की मौजूदगी में पुलिस ने डुग्गी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.