मुनादी के 12 दिन बाद भी नहीं चला अतिक्रमण अभियान
उन्नाव, मई 30 -- शुक्लागंज, संवाददाता। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से यहां के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पालिका ने 18 मई को मुनादी कराई थी कि सार्वजनिक सड़कों, नालियों और पटरी पर निर्माण सामग्री का अवैध भंडारण यातायात में बाधा उत्पन्न करता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाता है।जिलाधिकारी के निर्देशों का हवाला देते हुए सभी ट्रेडर्स और दुकानदारों को तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए थे। लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी पालिका ने कोई अभियान नहीं चलाया। गंगाघाट रेलवे क्रॉसिंग से लेकर मरहला चौराहे तक दोनों ओर दुकानदारों ने आधी सड़क तक अपना सामान फैला रखा है। खासकर निर्माण सामग्री के व्यापारियों ने सड़क पर ही सामग्री डंप कर रखी है, जिससे सुबह-शाम गंभीर जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.