वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए भवन ध्वस्तीकरण फिर से शुरू होगा। जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) की ओर से बकायदा इसकी मुनादी कराई जा रही है। पांच जनवरी के बाद यह अभियान शुरू हो सकता है। पीडब्ल्यूडी की ओर से दालमंडी के लोगों को बताया जा रहा है कि चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले जिन भवनों की रजिस्ट्री हो गई है। वे अपने भवन और दुकानें खाली कर दें। वहीं, जिन लोगों की रजिस्ट्री नहीं हुई है। वे लोग चौक थाने में बने कैम्प कार्यालय में अपने भवन के स्वामित्व से जुड़े अभिलेख जमा कर दें। 650 मीटर लम्बे दालमंडी मार्ग को लगभग 221 करोड़ की लागत से 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके दायरे में आने वाले 184 भवन चिह्नित किए गए हैं। इनमें 18 से ज्यादा भवनों का अधिग्रहण भी किया जा चुका है। कई भवन तोड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.