उन्नाव, जून 5 -- उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपित की सूचना के लिए उसके घर पर ढोल नगाड़ों से मुनादी कराई। कोर्ट से जारी की गई उद्घोषणा को आरोपित के आवास पर पुलिस ने चस्पा किया। गांधी नगर मोहल्ला के रहने वाले अमर जोशी पर शहर के एक गांव निवासी महिला ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी घर से फरार है, कोर्ट में पेश होने के लिए 24 मई 2026 को अंतिम तिथि थी। नामजद अमर जोशी के कोर्ट में पेश न होने पर 84 बीएनएस उद्घोषणा के अनुपालन के पुलिस को आदेश दिए। ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी रवि मिश्र ने कोर्ट की उद्घोषणा को फरार आरोपित के आवास पर चस्पा कराया। पुलिस कर्मियों के साथ ढोल नगाड़े से गांधीनगर मोहल्ला में मुनादी करवा कर फरार आरोपित के बारे में सूचना देने वाले का नाम गोपन...