पिथौरागढ़, जून 8 -- मुनस्यारी। जोहार क्लब मैदान में जया रावत ने अपने पति स्व इं सत्यवान सिंह रावत की स्मृति में मिनी मैराथन का आयोजन किया। इस दौरान जोहार क्लब मैदान से दरकोट तक सीनियर वर्ग पुरुष में 15 किमी दौड़ में नितिन थापा ने पहला, जितेश कुमार ने दूसरा, युवराज कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही जोहार क्लब मैदान से सुरिंग बैंड तक आयोजित सीनियर वर्ग महिला 6 किमी दौड़ में कविता रावत ने पहला, दिया राणा ने दूसरा, रिया राणा तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर - 14 बालक वर्ग प्रतियोगिता में संजय बरनिया ने पहला, राहुल दानू ने दूसरा, विवेक प्रसाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- बाबू तैलंग सीनियर लीग में आनंद क्रिकेट अकादमी को मिली ट्राफी अंडर- 14 बालिका वर्ग में पूजा ने पहला, रिया ने दूसरा, चांदनी बगरी और निशा खत्री ने तीसरा स्थान प्र...