पिथौरागढ़, जुलाई 22 -- पूरन पांडेय, मुनस्यारी। जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान युवाओं पर हुई कथित बर्बर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने आक्रोश जताया। बुधवार को प्रधानमंत्री आवास प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के साथ हुए कथित अभद्र व्यवहार और गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया और ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह बगरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने युवाओं पर हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्र...