पिथौरागढ़, सितम्बर 2 -- संतोष आर्यन, मुनस्यारी। नगर के डॉ. आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ली। बुधवार को डॉ. रिफाकत अली ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमालय किसी न किसी रूप में पारिस्थितिकी को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके संरक्षण के लिए सबको एकजुट होना होगा। कहा कि हिमालय शक्ति का स्रोत व पूरे विश्व के लिए एक मूल्यवान विरासत है। यह भी पढ़ें- हिमालय बचाने को आगे आये बीसीए के छात्र-छात्राएं यह भी पढ़ें- हिमालय के संरक्षण को सबको निभानी होगी जिम्मेदारी यह भी पढ़ें- हिमालय बचाओ-पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत 2200 छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...