नई दिल्ली, मार्च 10 -- पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी शो लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की दीवानगी ऐसी है कि दर्शक न सिर्फ इसकी हानी बल्कि इनके किरदारों को भी खूब पसंद करते हैं। ऐसे में जब बात शो की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस की हो तो बबीता जी का नाम कोई कैसे भूल सकता है, जिन पर हमारे प्यारे जेठालाल फिदा हैं। शो में हमेशा ही हंसने और मुस्कुराने वाली बबीता जी को पॉपुलर ट्रैवल डेस्टिनेशन पर कुछ भारतीय टूरिस्ट के गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव पर बेहद गुस्सा आया है। आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ?मुनमुन को आया लोगों की इन हरकतों पर गुस्सा दरअसल, मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वायरल वीडियोज के क्लिप शेयर किए हैं। इन वीडियो पर मुनमुन ने बहुत निराशा और गुस्सा जाहिर किया, जिसमें कुछ भारतीय ऐसी हरकतें करते नजर आ...