रुडकी, मार्च 25 -- सुभाषगंज और बीटी गंज स्थित आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से पांच दिवसीय 'ऋषि बोधोत्सव वेद कथा' का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन विद्वानों के प्रवचन और मधुर भजनों ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कथा के मुख्य वक्ता स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती ने अपने संबोधन में ईश्वर के निराकार और विराट स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ईश्वर ही सर्वोच्च सत्ता है और वह कण-कण में व्याप्त है। वेदों का मार्ग ही मनुष्य को सत्य और शांति की ओर ले जा सकता है। उनके व्याख्यान ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। वहीं, दूसरी ओर प्रसिद्ध भजनोपदेशिका विदुषी सविता आर्य ने अपनी सुमधुर वाणी और उपदेशात्मक भजनों के माध्यम से उपस्थित भक्तजनों को भाव-विभोर कर दिया। उनके भजनों में समाज सुधार और ईश्वर भक्ति का अनूठा संगम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.