मुद्रा लोन के नाम पर फ्रॉड के इंटरस्टेट गिरोह के 3 गिरफ्तार, 5 राज्यों से करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन और जीएसटी के फर्जी एप्रुवल के नाम पर देश के पांच राज्यों के सैकड़ों लोगों से करोड़ो रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का यह धंधा पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के योगीपुर स्थित एक फ्लैट से होता था। इसमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। साइबर पुलिस ने गुरुवार को फ्लैट में छापामारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से 14 मोबाइल, एक लैपटॉप, टैब, 15 एटीएम, पांच चेकबुक, चार पासबुक, तीन नोटबुक, छह लाख से अधिक नगद और सात सिम कार्ड बरामद किया गया है। साइबर डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के योगीपुर में एक फ्लैट को दो लड़के और एक लड़की पढ़ाई के नाम पर किराए पर लिया था। लेकिन, वहां तीनों साइबर ठगी करने का कार्यालय चला रहे थे। कई जगहों पर पुलिस को शिकायत मिली थी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.