पटना, अप्रैल 9 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने वर्ष 2015 में सूक्ष्म और छोटे उद्यमियों के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत की थी। यह योजना छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी सौगात साबित हुई है। इस योजना में अब तक 57 करोड़ लोगों को 40 लाख करोड़ से अधिक की राशि वितरित हुई है। इस योजना से न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा किए हैं। इसके माध्यम से बिना गारंटी 10 लाख तक ऋण मिलते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...