रांची, मार्च 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पिस्का मोड़ लक्ष्मी नगर निवासी दीपक कुमार ने अपनी बड़ी बहन के साथ हुई साइबर ठगी का मामला सामने लाया है। जानकारी के अनुसार, उनकी बहन आदिती कुमारी इन दिनों रूस में पढ़ाई कर रही है। उनका एसबीआई बैंक खाता विदेश में काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण फीस जमा करने के लिए उन्होंने मुद्रा बदलने के उद्देश्य से अशरफ नामक व्यक्ति से संपर्क किया। अशरफ ने भरोसा दिलाते हुए वैध रसीद के साथ पैसे ट्रांसफर करने की बात कही और दो बारकोड साझा किए। बैंक खाता बंद होने के कारण आदिती ने अपने दोस्तों की मदद से इन बारकोड पर पैसे भिजवाए। पहली बार मोनू झा के नाम वाले बारकोड पर 13 हजार रुपये और दूसरे धीरज के नाम वाले बारकोड पर तीन किस्तों में कुल 1.18 लाख रुपये भेजे गए। इस प्रकार 23 फरवरी को कुल 1.31 लाख भेजे गए। पैसे भेजने के ब...