अररिया, फरवरी 24 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला,मधुरा में मंगलवार को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस एवं विश्व मुद्रण दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि हर वर्ष केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस भारत में 24 फरवरी को मनाया जाता है,जो 24 फरवरी 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क तथा नमक कानून लागू होने की याद दिलाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य उत्पाद शुल्क विभाग के योगदान को मान्यता देना और करदाताओं को कर नियमों के प्रति जागरूक करना है। वहीं प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने विश्व मुद्रण दिवस पर विस्तार पूर्वक बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि यह दिन तकनीक के महत्व और ज्ञान के प्रसार में इसकी भूमिका को सम्मान देने के लिए समर्पित है। तथा वर्ग ...