झांसी, दिसम्बर 20 -- लंबे समय बाद हुई कार्यकारिणी की पुनरीक्षित बजट बैठक में सदस्यों ने नगर निगम के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। नगर निगम की जमीनों पर अतिक्रमण, विज्ञापन होर्डिंग, पार्किंग के ठेके, आइकॉनिक रोड और आंतिया तालाब पर बनी दुकानों, पोर्टा केबिन, फूड वैन, रोड कटिंग सहित कई मुद्दों पर कार्यकारिणी सदस्य जमकर बरसे। अतिक्रमण के मामले में महापौर ने साफ कहा कि नगर की सड़कों के फुटपाथ क्लीन चाहिए। शहर के मार्गों पर ठेले नजर न आएं, हम वैंडिंग जोन की व्यवस्था करेंगे वहां ठेले वाले रोजगार करें। हमारा शहर साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त रहना चाहिए। वह नगर आयुक्त के साथ हर वार्ड का निरीक्षण करेंगे। नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक महापौर बिहारी लाल आर्य की अध्यक्षता और नगर आयुक्त आकांक्षा राणा की उपस्थिति में कार्यकारिणी सभागार में आयोजित की गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.