पिथौरागढ़, मार्च 2 -- पिथौरागढ़। माउंट नंदा चिल्डन एकेडमी के दो विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल घोडाखाल के लिए चयन हुआ है। रविवार को विद्यालय की प्रबंधक अपर्णा धौनी ने बताया कि विद्यालय की हिमानी जोशी,मुदित पाण्डेय का चयन सैनिक स्कूल घोडाखाल के लिए हुआ है। मुदित ने उत्तराखण्ड में तीसरी रैंक हासिल की है। दोनों के चयन पर विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...