हाथरस, अगस्त 21 -- हाथरस कार्यालय संवाददाता। जिला व प्रदेश स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जहां युवाओं को बहुत ही प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं इसी क्रम में उत्तर प्रदेश रैकेटबॉल एसोसिएशन में जनपद के एक युवा चेहरे को उत्तर प्रदेश रैकेटबॉल एसोसिएशन (यूपीआरए) का मुदित भारद्वाज को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा एवं प्रोत्साहन देने के लिए जहां केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा हर क्षेत्र में, हर खेल में युवाओं को तरजीह दी जा रही है। वही रैकेट बॉल खेल के क्षेत्र में इंडियन रैकेटबॉल एसोसिएशन द्वारा भी युवाओं को आगे बढ़कर खेल प्रतिभायें निखारने में प्रोत्साहन दिया जा रहा है और इसी क्रम में इंडियन रैकेट बॉल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र कंबोज एवं राष्ट्रीय महासचिव नंद सिंह...