मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुथूट माइक्रोफिन कंपनी के पांच कर्मी महिलाओं के समूह से लोन वसूली की राशि लेकर फरार हो गए। कंपनी के अनुसार, कर्मियों ने 77 ऋणियों से वसूले गए करीब 43 लाख रुपये का गबन किया है। कंपनी ने ब्रांच मैनेजर समेत पांच स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ कांटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

कंपनी का एक्शन कंपनी महिलाओं का ग्रुप बनाकर अल्पकालीन लोन देती है। ऋणी महिलाओं से साप्ताहिक और मासिक वसूली की जाती है। कांटी के ठाकुर कॉम्प्लेक्स स्थित कंपनी के कार्यालय में जब बीते मई में ऑडिट हुआ तो कई खातों में गड़बड़ी मिली। इसके बाद जब कंपनी के दूसरे प्रतिनिधि ऋणियों के पास बकाया वसूली के लिए पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने पैसा पहले ही जमा कर दिया है, लेकिन कंपनी के रिकॉर्ड में भुगतान ...