वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी। मुत्तहिदा उलेमा काउंसिल की कमेटी भंग कर दी गई है। जब तक नई कमेटी का गठन नहीं होता अब तक काम देखने के लिए दस सदस्यीय अस्थाई कमेटी बनी है। इसमें मौ. अब्दुल आखिर नोमानी, सैय्यद मुनाजिर हुसैन मंजू, फैसल इकबाल, जुल्फिकार जैदी, आकिब खान, जमाल अख्तर, हाजी शौकत अली, अब्दुल माजिद, राशिद जमाल एवं मुहम्मद इरफान हैं। संयोजक अमीनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि काउंसिल का चुनाव शीघ्र होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...