मुण्डेरा खागी व महुअवा गांव में प्रशासक होंगे एडीओ पंचायत
कुशीनगर, जून 18 -- कुशीनगर। सुकरौली ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों में प्रधान के पद रिक्त होने पर बुधवार को शासन के निर्देश पर डीएम ने एडीओ पंचायत सुकरौली उषा कुशवाहा को प्रशासक नामित किया। सुकरौली ब्लाक के मुण्डेरा खागी के ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र पासवान हत्या के मामले में जेल हो जाने के कारण ग्राम प्रधान का पद रिक्त पड़ा था। शासन के निर्देश पर सदस्यों का त्रिस्तरीय कमेटी गठन कर विकास कार्य किया जा रहा था। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बीते 26 मई खत्म हो जाने के बाद त्रिस्तरीय कमेटी समाप्त हो गई। वहीं ग्राम पंचायत महुअवा के ग्राम प्रधान प्रकाश नारायण की बीते वर्ष बीमारी के कारण निधन हो गया था, जिसके बाद सदस्यों की त्रिस्तरीय कमेटी का गठन कर गांव का विकास कार्य किया जा रहा था।बीते 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्य काल समाप्त हो जाने के बाद त्रिस्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.