मुड़िया मेले में 50 ई-बसें दौड़ाने की तैयारी
मथुरा, जुलाई 6 -- प्रसिद्ध गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने के आते हैं। उनकी बढ़ती संख्या को देखते हुए वृंदावन डिपो ने सभी 50 ई-बसों का संचालन सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) कार्यालय की ओर से ई-बस संचालित करने वाली कंपनी को पत्र भेजकर सभी बसों को मेले से पहले संचालन योग्य उपलब्ध कराने की मांग की गई है। वृंदावन स्थित सिटी बस सेवा के डिपो के एआरएम राधाकृष्ण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में वृंदावन स्थित डिपो से 50 में से 43 ई-बसों का ही नियमित संचालन हो रहा है, जबकि सात बसें विभिन्न तकनीकी और रखरखाव के कारण संचालित नहीं हो रही हैं। मुड़िया मेले के दौरान वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना,मथुरा सहित प्रमुख धार्मिक मार्गों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.