मथुरा, जुलाई 27 -- राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला में इस्कॉन वृंदावन एवं मंगलायतन यूनिवर्सटी के संयुक्त तत्वावधान लगाए सेवा शिविर में परिक्रमार्थी श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान की जा रही है। इस्कॉन संस्था की ओर से गोवर्धन में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाने का लक्ष्य तय किया है। सोमवार को गौरधाम विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण-बलराम ठाकुर जी का श्रंगार कर छप्पन भोग लगाए गए। सैकड़ों की संख्या में इस्कॉन भक्त परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने आए हैं। इस्कॉन के विष्णुनाम दास ने बताया कि सनातन गोस्वामी जी की याद में मुड़िया पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है। वे स्वयं रोज गिरिराज जी की परिक्रमा लगाते थे। इसी उत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो एकड़ जगह में पांडाल लगाया है। इस्कॉन के अनुयायी राखल राजा ने बताया कि श्रद्धालुओं के प्रसा...