मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले के मुड़िया जैन गांव में भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा और उत्तराखंड हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। सितंबर में उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने से छह लोगों की मौत हो गई थी। बिलारी विधानसभा के गांव मुडिया जैन में हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवारों को भाजपा ने आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्हें दो दो लाख के चेक प्रदान किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.