सीवान, मार्च 6 -- मैरवा। थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में शराब लूटे जाने के बाद पुलिस ने चार नामजद और एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात शराब लेकर जा रहे कारोबारियों से स्थानीय कुछ शरारती तत्वों ने शराब लूट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने लूटपाट कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने के बावजूद कुछ लोग शराब लूटकर चले गये। पुलिस ने मौके से करीब 75 लीटर शराब बरामद कर लिया।इस मामले में मैरवा पुलिस ने शराब लूटने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों और 12 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...