जामताड़ा, मार्च 14 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। बागडेहरी थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया गांव स्थित आश्रम मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम एक कुएं से बरामद तीन शवों की पहचान हो गई है। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केराबनी गांव निवासी लक्ष्मण मुर्मू उर्फ लखाई (48 वर्ष), उसके पुत्र सुरेश मुर्मू (9 वर्ष) और पुत्री बुनी मुर्मू (4 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चरवाहों ने कुएं में शव होने की सूचना ग्रामीणों को दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब एक सप्ताह पुराने बताए जा रहे हैं। वहीं मृतक लक्ष्मण मुर्मू की मां ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले वह अपने बेटे और बेटी के साथ दातुन लाने की बात कहकर घर से निकला था...