गढ़वा, जनवरी 6 -- फोटो मेराल एक: प्रखंड मुख्यालय पर जल, जंगल व जमीन बचाव को लेकर सोमवार को प्रदर्शन करते बौराहा गांव के ग्रामीण मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में बौराहा गांव के ग्रामीण सोमवार को जल, जंगल व जमीन बचाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने सीओ यशवंत नायक और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया। आवेदन देकर बौराहा गांव के मुड़ली पहाड़ के पास सार्वजनिक भूमि पर जेसीबी मशीन से बलपूर्वक खनन पर रोक लगा कार्रवाई करने की मांग की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बौरहा गांव मुड़ली पहाड़ के गैर मजरूआ भूमि ग्रामीणों के सार्वजनिक उपयोग के लिए हमेशा से रहा है। अब बसरिया गांव के दंबग लोग जेसीबी और दो बोलेरो पर सवार होकर वहां पहुंच बलपूर्वक खनन कराने लगे। ग्रामीणों के मना करने पर उनके साथ गाली गलौज करते धमकी दी गई। उससे नाराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.